5 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रानी को गरिमा की चुनौती, कांग्रेस में खलबली!

रानी को गरिमा की चुनौती, कांग्रेस में खलबली!

उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने टिहरी लोकसभा संसदीय सीट से ताल ठोक दी है। दसौनी ने कहा किवर्तमान में माला राज्य लक्ष्मी शाह टिहरी से सांसद हैं लेकिन बार-बार सांसद चुने जाने के बावजूद टिहरी का विकास तो छोड़िए टिहरी की जनता को रानी साहिबा के दर्शन तक दुर्लभ हो गए। गरिमा दसौनी ने टिहरी की बीजेपी सांसद पर ताबड़तोड़ सवालों की बौछार कर दी।दसौनी ने कहा कि सांसद महोदया से पूछा जाना चाहिए की उन्होंने जिस गांव को गोद लिया था उस गांव के क्या हाल हैं? सांसद महोदया ने कोविड काल में अपने टिहरी संसदीय क्षेत्र के आम जन की कितनी मदद की ? रानी साहिबा कृपया सांसद विकास निधि पर एक श्वेत पत्र जारी कर ये बताने का कष्ट करें कि आपने जनता का पैसा कहां कहां, किन किन योजनाओं पर खर्च किया?

महोदया टिहरी बांध प्रभावितों की समस्याओं विशेष रूप से वे परिवार जो पूर्ण डूब क्षेत्र मे है, उनको जमीन के बदले मिलने वाली जमीन का हक आपकी सरकार ने छीना तब आप मौन क्यों रही? महोदया टिहरी बांध झील के चारों तरफ़ के वे गांव जिनमें झील के जल स्तर घटने बढ़ने के कारण दरारें आ गई थी और वे अभी भी खतरे की जद में जी रहे है, आपने क्यों नही इन ग्रामों का दौरा कर इनकी समस्या को सुना? और इन आंशिक डूब क्षेत्र के गांव का अब तक पुनर्वास क्यो नही हुआ? उतरकाशी मे अनुसूचितजाति की बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ तब भी आप चुप रहीं क्यों?

See also  केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिले सीएम धामी, हरिद्वार कुंभ को लेकर दिए अहम प्रस्ताव

सांसद का जनता से नाता नहीं- गरिमा दसौनी

दसौनी ने कहा कि प्रतापनगर टिहरी में गर्भवती महिला की इलाज के अभाव मे मृत्य हो गई, टिहरी उत्तरकाशी जिले के अस्पताल डाक्टरो, मेडीकल स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहें है, आपने कभी इस ओर ध्यान क्यों नही दिया? बेरोजगारो युवाओं की रोजगार की मांग , आंगनवाड़ी, आशा ,कार्यकर्ताओं की मांग पर आपने क्यो ध्यान नहीं दिया?टिहरी बांध के ऊपर से चोबिसो घण्टे आवाजाही की मांग जनता लगातार करती रहीं है आपने लोकसभा मे इस जनहित के सरोकार पर सवाल क्यों नहीं किया? बीजेपी की सरकार में जनता महंगाई का बोझ झेलती रही है, आपने प्रश्नकाल में सवाल क्यों नहीं उठाया?व्यापारी वर्ग अनियंत्रित GST की मार झेलता रहा , उनका व्यापार ऑन लाइन खरीदी से परेशान है, व्यापार ठप है, आप और आपकी डबल इंजन सरकार ने क्यों नहीं व्यापारियों की समस्याओं पर ध्यान दिया? कर्मचारी अपनी पुरानी पेंशन OPS की मांग को लेकर आंदोलित रहा पर आपने उनका समर्थन नहीं किया ना ही आपकी डबल इंजन सरकार ने OPS लागू की क्यों?

See also  उत्तराखंड में आज खराब रहेगा मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया

गरिमा ने गिनाए कांग्रेस के काम

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने अमर शहीद श्रीदेवसुमन जी के नाम को चिरस्मणीय रखने के लिए श्री देवसुमन राज्य स्तरीय विश्व विद्यालय चम्बा मे स्थापित किया, किंतु आपकी डबल इंजन सरकार ने इसका कैंपस ऋषिकेश स्थापित कर चंबा को नख दंत विहीन कर दिया आप चुपचाप देखती रहीं क्यों? पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने चम्बा के रानीचौरी मे औधानिकी एवम वानिकी विश्व विद्यालय की स्थापना की किंतु भाजपा की निशंक सरकार ने इसका कैंपस भी पौड़ी के भरसार मे स्थापित कर दिया तब भी आपने कोई आवाज नहीं उठाई ऐसा क्यों? टिहरी बांध परियोजना की कंपनी टीएचडीसी मे स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार न देकर अनेकों अन्य प्रदेश के युवकों को रोज़गार दिया गया पर आपने अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी आपने क्यों नहीं स्थानीय बेरोजगारों की पैरवी की ? पूर्व में हरीश रावत की कांग्रेस सरकार ने प्रतापनगर, थौलधार को OBC का दर्जा दिया था, तब आपके केन्द्रीय नेताओ ने वादा किया था कि हम इन्हें केन्द्रीय OBC की श्रेणी मे लायेंगे किंतु आपनी कोई पैरवी नहीं की यहां भी आप चुप रही आपने ऐसा क्यो किया? पूरे प्रदेश में सड़क, बिजली और अन्य निर्माण कार्यों के लिए बाहरी कंपनियों को ठेके दिए गए स्थानीय ठेकेदार जूझते रहें उन्हे काम नही मिला पर आप चुप रही क्यो? सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को वर्ष 2022/23की राशन का ढुलान किराया क्यों नही दिया गया? इसमें भी विभेद किया गया? दसौनी ने कहा कि पिछले कई सालों से टिहरी की जनता एक कर्मठ और समर्पित जनप्रतिनिधि के लिए तरस रही है ऐसे में उन्होंने टिहरी से राजशाही को चुनौती देने के लिए ताल ठोकने का इरादा किया है और कहा यदि उनके प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व को यह सही लगता है तो वह टिहरी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

See also  पिथौरागढ़ में परिवहन विभाग का एक्शन

कांग्रेस की उलझन बढ़ी

गरिमा दसौनी ने टिहरी से ऐसे वक्त में दावेदारी की है‌ जबकि कल ही कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होनी है। कांग्रेस के सामने उलझन ये‌ है कि क्या वो बीजेपी की महिला उम्मीदवार के सामने महिला कैंडिडेट उतारने की हिम्मत दिखा पाएगी? क्या गरिमा दसौनी की दावेदारी को लिस्ट में शामिल किया जाएगा? क्या गरिमा को या किसी और महिला को उत्तराखंड की किसी भी लोकसभा सीट से कांग्रेस टिकट देगी? टिहरी सीट पर कांग्रेस में पहले ही कई सवाल उठ रहे हैं। पार्टी प्रीतम सिंह को लड़ाना चाहती है लेकिन वो‌बार बार मना कर रहे हैं ऐसे में कांग्रेस क्या करेगी इस पर सबकी निगाहें हैं। फिलहाल गरिमा ने भी ओपन दावेदारी से प्रदेश नेतृत्व में खलबली जरूर मचा दी है।