19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

प्रवासियों से सीएम धामी का संवाद

प्रवासियों से सीएम धामी का संवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में विभिन्न देशों में निवास कर रहे प्रवासी उत्तराखण्डियों से वर्चुअल संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी प्रवासी उत्तराखंडी विदेशों में उत्तराखण्ड के ब्रांड एंबेसडर हैं। मुख्यमंत्री ने सभी प्रवासी उत्तराखण्डियों से अपेक्षा की कि वे अपनी जन्मभूमि के किसी दुर्गम क्षेत्र के गांव को गोद लेकर उसके समग्र विकास में सहयोगी बनें। इसमें राज्य सरकार भी सहयोगी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डियों के सहयोग एवं सहायता के लिये पूर्व में प्रवासी सेल बनाया गया था। इसे और अधिक सुविधा युक्त बनाये जाने के लिये प्रवासी उत्तराखण्ड बोर्ड का भी गठन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में आयोजित वैश्विक निवेश सम्मेलन में 50 से अधिक देशों के उद्यमियों ने प्रतिभाग कर प्रदेश में उद्योग व व्यापार इच्छा जताई है। अब तक ₹ 71 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग हो चुकी है। राज्य में भी उद्योग की स्थापना से युवाओं को रोजगार के और अधिक अवसर उपलब्ध होंगे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रवासियों का अलग-अलग टाइम जोन में रहते हुए संवाद से जुड़ने के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी प्रवासी विकसित भारत के साथ विकसित उत्तराखण्ड में अपना योगदान दें। उन्होंने इस संवाद श्रृंखला को आगे भी जारी रखने की बात कही।

See also  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की कवायद 25 फरवरी को कैबिनेट में आ सकता है प्रस्ताव