14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

तीन शहरों के लिए दून से हवाई सेवा

तीन शहरों के लिए दून से हवाई सेवा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जौलीग्रांट एयर पोर्ट से देहरादून-अयोध्या, देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-वाराणसी के लिए एयर कनेक्टिविटी के अंतर्गत फ्लैग ऑफ़ कर एलाइंस एयर की उड़ानों का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि हम सम्पूर्ण उत्तराखण्ड के अंदर लोगों के आवागमन को सुविधाजनक व आसान बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। तीन शहरों के लिए दून से हवाई सेवा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हवाई सेवा क्षेत्र सहित प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। इसके पूर्व हम देहरादून से पिथौरागढ़ तथा पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए एयर कनेक्टिविटी शुरू करने के साथ ही हल्द्वानी से चम्पावत, मुनस्यारी तथा पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवाओं का शुभारम्भ कर चुके हैं।

See also  कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी के समर्थन में आए हरक सिंह रावत, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, विधायक उमेश शर्मा काउ पर साधा निशाना

इस दौरान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव सचिन कुर्बे, अपर सचिव सी. रवि शंकर, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूकाडा दयानन्द सरस्वती, हरीश कोठरी सहित सम्बंधित पदाधिकारी तथा अधिकारीगण उपस्थित थे।