कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं रावत को आज ईडी के सामने पेश होना है। अनुकृति गुसाईं कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू हैं। ईडी ने पहले ही उन्हें समन भेजा था और आज देहरादून के ईडी दफ्तर में हाजिर होने को कहा था। हालांकि अनुकृति गुसाईं जाएंगी या नहीं ये अभी साफ नहीं है क्योंकि हरक सिंह रावत भी ईडी के समन के बावजूद पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए हैं।
हरक रावत ने ईडी को खत लिखकर 1 महीने का वक्त मांगा था लेकिन ईडी ने वक्त देने से इनकार कर दिया था। अब बड़ा सवाल है कि अनुकृति गुसाईं क्या करेंगी। पाखरो सफारी मामले में 7 फरवरी को हरक के ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। तभी से मामला चल रहा है और अब संकट गहराने लगा है। ईडी ने हरक रावत की पत्नी दीप्ति रावत को भी समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था।

More Stories
सीआईआई उत्तराखण्ड इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो में सीएम धामी ने की शिरकत
पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीएम धामी
ऋषिकेश कांग्रेस का दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग