मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज सचिवालय देहरादून में उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के सदस्यों ने भेंट की। समस्त तीर्थ पुरोहितों एवं पुजारियों ने उत्तराखण्ड राज्य में UCC विधेयक पारित किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट किया।
तीर्थ पुरोहितों एवं पुजारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता विधेयक पास कर ऐतिहासिक कार्य किया है। इससे देश में उत्तराखण्ड राज्य का सम्मान बढ़ा है। इस अवसर पर अध्यक्ष उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत सुरेश सेमवाल, उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी, पुरुषोत्तम उनियाल, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
सीआईआई उत्तराखण्ड इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो में सीएम धामी ने की शिरकत
पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीएम धामी
ऋषिकेश कांग्रेस का दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग