उत्तराखंड बीजेपी ने उज्ज्वला योजना सिलेंडर पर सब्सिडी जारी रखने पर प्रसन्नता जताते हुए, 10 करोड़ परिवारों को महाशिवरात्रि पर पीएम मोदी की सौगात बताया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, मोदी जी के इस निर्णय ने राज्य के 4.5 लाख परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है।

उन्होंने कहा, बीजेपी की सरकारें हमेशा मातृ शक्ति की तकलीफ़ों को कम करने के लिए प्रतिबद्ध रहती हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीब माताओं-बहिनों की आँखों से चूल्हे के धुंए से निकलते आंसुओं को सुखाने का काम किया है उज्ज्वला कनेक्सन योजना से। आज देश भर के 10 करोड़ परिवार इस योजना से मुफ्त सिलेंडर पाकर अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी को आसान बना रहे हैं। मोदी ने मुफ्त सिलेंडर ही नहीं, उनको भरवाने का भी इंतजाम किया प्रति सिलेंडर 300 रुपए की सब्सिडी देकर । ये योजना इस वर्ष मार्च माह में समाप्त होने वाली थी, लेकिन मोदी एक बार फिर से अपने गरीब परिवारों के चूल्हे और माताओं बहिनों की आँखों चिंता करते हुए पुनः मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है | केंद्र का यह कदम उत्तराखंड के 4.5 लाख उज्ज्वला परिवारों को भी आने वाले एक वर्ष तक आवश्यक मदद देने का काम करेगा।
भट्ट ने की धामी सरकार की तारीफ
महेंद्र भट्ट ने इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की भी प्रशंसा करते हुए कहा, उनकी सरकार अंतयोदया परिवारों को पहले ही प्रत्येक वर्ष 3 सिलेंडर मुफ्त दे रही है। इस तरह मोदी और धामी, दोनों के सहयोग से गरीब परिवारों को दोहरी मदद मिल रही है। खासकर ये मदद हमारे राज्य के पहाड़ों मे पहाड़ सी जिंदगी जीने वाली मातृ शक्ति की दिनचर्या को इसने सरल बनाया है। जंगलों पर उनकी निर्भरता ने उनके फेफड़ों मे भरते और पर्यावरण मे फैलते धुंए को कम करने का काम किया है।

More Stories
बीजेपी प्रकोष्ठों की बैठक में सीएम धामी बोले 2027 में भी कमल खिलना तय
महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर निशाना, पीएम के खिलाफ अपशब्द कहने पर माफी की मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की बड़ी मांग, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल