9 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मनवीर चौहान का कांग्रेस पर निशाना

मनवीर चौहान का कांग्रेस पर निशाना

उत्तराखंड बीजेपी के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पौड़ी में पत्रकार आशुतोष नेगी की गिरफ्तारी पर चौहान ने कहा कि दलित युवक की शिकायत पर की गई कार्रवाई का विरोध कांग्रेस का दोहरा रूप दिखाया है उससे उसका दलित विरोधी चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए मामले को अंकिता भंडारी हत्याकांड से जोड़ने की कोशिश भी कर रही है जो कि दुखद और निंदनीय है।        मनवीर चौहान का कांग्रेस पर निशाना

चौहान ने कहा कि प्रकरण की पृष्ठभूमि मे आशुतोष नेगी को राजेश कोली (राजा कोली) की लिखित शिकायत पर SC-ST एक्ट के तहत पुलिस द्बारा कार्यवाही करते हुए गिरप्तार किया गया है। इस मामले का अंकिता हत्त्याकांड से कोई ताल्लुक नही है।

See also  मुख्य सचिव ने की भारतीय मानक ब्यूरो की बैठक

लेकिन कांग्रेस दलित विरोधी है और न्यायोचित कार्यवाही पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस केवल दलितों को बोट बैंक समझती है और जब दलितों पर अत्याचार होते है तो उस पर कांग्रेस का हमेशा दोहरा चरित्र देखने को मिलता है।

जहाँ तक अंकिता प्रकरण का सवाल है तो कांग्रेस इस पर शुरू से ही राजनीति करती आई है। कांग्रेस कई अभियान इसे लेकर चला चुकी है, लेकिन जनता ने उसे तवज्जो नही दी। प्रकरण न्यायालय मे है और आरोपी आज सलाखों के पीछे हैं। मामले की सुनवाई चल रही है। कांग्रेस अभी भी वैसे ही दुष्प्रचार कर रही है जैसे वह शुरुआती दौर से करती रही है। उसे अंकिता को न्याय दिलाने मे कोई दिलचस्पी नही, बल्कि वह राजनैतिक रोटियां भर सेकने की कोशिश कर रही है।

See also  दुग्ध उत्पादकों के लिए सरकार की पहल

चौहान ने कहा कि कांग्रेस का मकसद अंकिता के न्याय की लडाई को भटकाना है जबकि भाजपा इस राज्य की बेटी को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। एजेंडे के रूप मे काम कर रही कांग्रेस दलित युवक का विरोध करते हुए अंकिता की लडाई से ध्यान भटकाने तक पहुँच गयी और दलित समुदाय का भी विरोध कर बैठी। इसे न दलित समुदाय माफ करेगा और न ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहे लोग। चौहान ने कांग्रेस को नसीहत दी कि वह राजनैतिक स्वार्थ के लिए दुष्प्रचार और जन भावनाओं से खिलवाड बन्द करे। जनता उसकी इस तरह की हरकतों को बेहतर जानती है। अंकिता मामले मे हुई जांच को लेकर कोर्ट से लेकर जनता ने संतोष जताया है और सरकार राज्य की बेटी को न्याय दिलाने को प्रतिबद्ध है।

See also  मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव का शुभारंभ