केदारनाथ धाम के कपाट इस बार 10 मई को खुलेंगे आज महाशिवरात्रि के मौके पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में बाबा केदार के कपाट खोलने की तारीख ताई हुई। 10 मई सुबह 7:00 बजे शुभ मुहूर्त में यह कपाट खोले जाएंगे। यानी की 10 मई से ही तमाम श्रद्धालु देश विदेश के करोड़ों शिव भक्त बाबा केदारनाथ के भक्त केदारपुर में आ सकते हैं और बाबा केदार के दिव्य दर्शन प्राप्त कर सकते हैं। 10 मई से केदारनाथ की यात्रा होगी।
10 मई को कपाट खोले जाएंगे इसे लेकर अब तैयारी तेज हो गई है। कल भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बैठक ली थी जिसमें उन्होंने तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा था चाहे पैदल रास्तों के मरम्मत हो या फिर उन रास्तों पर सीसीटीवी लगाना हो सुरक्षा स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री अधिकारियों को निर्देश दिए थे आज की खबर यही है कि भगवान केदारनाथ के कपाट 10 मई को सुबह 7:00 बजे विधि विधान के साथ खोले जाएंगे।

More Stories
मदन कौशिक ने आपदा प्रभावित किसानों को मदद देने का दिया भरोसा
सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में शामिल हुए सीएम धामी
आदमखोर के हमले में महिला की मौत, पीड़ित परिवार से मिले गणेश गोदियाल