11 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आशा नौटियाल ने की मोदी की तारीफ

आशा नौटियाल ने की मोदी की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है । मातृशक्ति के उत्थान को लेकर निरंतर केंद्र सरकार काम कर रही है। BJP महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्र की रहने वाली महिलाओं को भी केंद्र सरकार की योजनाओं का निरंतर लाभ मिल रहा है जिसे आर्थिक रूप पर से वे मजबूत हो रही है गरीबी रेखा के नीचे जीवन करने वाली महिलाओं को आज योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से आर्थिक सामाजिक क्षेत्र में योजनाओं को संचालन किया है ऐसे में महिलाओं को राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में काम करने बेहतर मौका मिला है।

See also  शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की कुंभ तैयारी की समीक्षा, सभी काम तय वक्त पर पूरा करने के निर्देश

खास तौर से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं का जीवन स्तर में काफी सुधार आया है । उनकी अर्थव्यवस्था भी बेहतर हुई है। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक अहम भूमिका निभाई है जो आगे चलकर दूरदर्शी आयाम को हासिल करेगी ।

मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे- नौटियाल

नारी शक्ति को इसका पूरा लाभ मिलेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो ऐतिहासिक कदम उठाया है ऐतिहासिक और सराहनीय कदम है।भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि पिछले 70 सालों से महिलाएं राजनैतिक अधिकार से वंचित थी उन्हें लोकसभा विधानसभा में अपनी आवाज उठाने का मौका नहीं मिल रहा था मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उनको ऐसा अधिकार मिला है कि लोकसभा और विधानसभा में नारी शक्ति की आवाज उठाने का काम करेगी। विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है ।उनका कहना है कि जिस तरह से केंद्र सरकार काम कर रही है ऐसे में एक बार फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में महिलाएं एक सशक्त पारदर्शी सरकार बनाने का काम करेंगी ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेगी और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनायेगी

See also  बदरीनाथ यात्रा को प्लास्टिक फ्री बनाने की कवायद

भाजपा प्रदेश भाजपा महिला मोर्चे के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि जिस तरह से 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता का आशीर्वाद भाजपा की प्रत्याशियों को मिला था ऐसे में एक बार फिर प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटों को भाजपा भारी मतों के जीत हासिल करेंगी।