उत्तराखंड में बीजेपी का कुनबा आज और बढ़ जाएगा। कल ही कांग्रेस छोड़ने वाले मनीष खंडूरी आज भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने वाले हैं। दोपहर 3:00 बजे बीजेपी ऑफिस में ये कार्यक्रम होगा बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मनीष खंडूरी 2019 में पौड़ी से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन इस बार टिकट बंटवारे से ठीक पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ी है और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। 
हालांकि उन्हें टिकट मिलेगा बीजेपी में इसकी संभावनाएं बहुत कम है लेकिन आगे वो क्या करेंगे किस तरीके से भारतीय जनता पार्टी में रहेंगे उनको क्या पद दिया जाएगा क्या जिम्मेदारी सौंपी जाएगी इसे लेकर फिलहाल सस्पेंस है लेकिन इतना तब जरूर है कि चुनाव से पहले उत्तराखंड में कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है । क्योंकि जो नेता पिछले दफा पार्टी का उम्मीदवार रहा था उसने पार्टी छोड़ी है ।
कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी!
कांग्रेस में अब हलचल इस बात को लेकर है कि आने वाले दिनों में और कितने नेता पार्टी छोड़ने वाले हैं इसी को लेकर अटकलें चल रही है कांग्रेस के सामने संकट यही है कि अपना कुनबा संभाले रखें कार्यकर्ताओं का मनोबल बचाए रखें क्योंकि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जैसे बड़े नेताओं ने चुनाव लड़ने से इनकार किया है उसका भी असर कार्यकर्ताओं के मनोबल पर पड़ा है और अब आने वाले दिनों में जिस तरीके से उम्मीदवारों का ऐलान। ।होगा तो उसके बाद क्या स्थितियां होंगे इस पर भी निगाहें रहेंगी लेकिन मनीष खंडूरी का कांग्रेस छोड़ना यकीनन एक झटका है और बीजेपी इसे हाथों-हाथ ले रही है। बीजेपी कांग्रेस के उन तमाम नेताओं को अपने साथ जोड़ना चाहती है जिसे कुछ हद तक भी फायदा हो सकता है फिलहाल अब आने वाले दिनों में कई और नेता बताया जा रहा है की कतार में है कांग्रेस के जो बीजेपी ज्वाइन करना चाहते हैं अब देखना है कि कितनी जल्दी कौन-कौन कांग्रेस छोड़ता है।

More Stories
सीएम धामी ने चंपावत में किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण
देहरादून में रक्षा क्षेत्र राउंड टेबल सम्मेलन का आयोजन
सचिव पीडब्ल्यूडी ने उत्तरकाशी में गंगोत्री यमुनोत्री रूट का जायजा लिया