उत्तराखंड कांग्रेस के लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों पर आज फिर मंथन होगा। दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी और सीईसी की बैठक होनी है। पहले स्क्रीनिंग कमेटी में फाइनल टच दिया जाएगा यानी कौन-कौन नाम रहेंगे पैनल में वो 10 हो सकते हैं या 12 हो सकते हैं। नामों की लिस्ट सीईसी में भेजी जाएगी और फिर सीईसी से फाइनल होगा कि कौन उम्मीदवार होगा।
पांचों लोकसभा सीटों के लिए फिलहाल 16 नाम हैं लेकिन आज स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में एक और छटनी होगी। उसके बाद सीईसी की बैठक से आखरी मोहर लगेगी। उम्मीदवारों का ऐलान औपचारिक तौर पर आज ही होगा या कब होगा ये अभी साफ नहीं है , लेकिन आज शाम को बैठक होनी है और इस बैठक के जरिए पूरी तस्वीर संभवत साफ हो जाएगी कि किसको टिकट मिलने वाला है । हालांकि कांग्रेस इसी रणनीति पर काम कर रही है कि जो बड़े नेता हैं सीनियर नेता हैं उन्हें ही मैदान में उतरा जाए।
किस से किसकी दावेदारी मजबूत
मसलन टिहरी से प्रीतम सिंह पौड़ी से गणेश गोदयाल, पौड़ी से महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी दावेदार हैं। हरिद्वार से हरीश रावत के नाम की चर्चा है और नैनीताल-उधम सिंह नगर से रंजीत रावत भुवन कापड़ी के बीच टक्कर मानी जा रही है। करन माहरा का भी नाम हरिद्वार और नैनीताल- उधम सिंह नगर दोनों जगह से है अब टिकट कब और किसे मिलेगा ये कह नहीं सकते हैं।
इसके अलावा यशपाल आर्य को अल्मोड़ा लोकसभा सीट से उतारने की चर्चा है। हालांकि जब तक औपचारिक तौर पर ऐलान नहीं हो जाता तब तक कहा नहीं जा सकता लेकिन कांग्रेस की कोशिश यही है कि सीनियर नेता मैदान में उतरें और पूरी टक्कर दें और जीतने की हर संभावना तलाश करें और जीत हासिल करें। अब देखना है कि आलाकमान किस पर आज मोहर लगता है लेकिन बैठक है इस बात को लेकर अब धड़कनें दावेदारों की भी बड़ी हुई हैं।
बड़े नेता मान जाएंगे बात?
हालांकि कांग्रेस के सामने चुनौती ये जरूर है कि बड़े नेता कई बार चुनाव लड़ने से इनकार कर चुके हैं। वो बार-बार चुनाव नहीं लड़ना चाहते ऐसी बातें कस रहे हैं। कोई कुछ परिस्थितियां बता रहा है कोई कुछ परिस्थितियां बता रहा है लेकिन आज जब स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक पहले और फिर सीईसी की बैठक भी होनी है तब ये चर्चा है कि क्या बड़े नेताओं को मना लिया जाएगा? क्योंकि कल करन माहरा प्रीतम सिंह के घर भी गए थे और वहां काफी देर तक दोनों के बीच बातचीत हुई थी। चर्चा यही है कि उस बैठक में भी इसी मसले पर बात हुई कि टिहरी से प्रीतम सिंह मैदान में उतरें और बीजेपी उम्मीदवार को हराएं। हालांकि अभी तस्वीर साफ नहीं है कांग्रेस से कौन लड़ेगा कौन नहीं लड़ेगा लेकिन इतना जरूर है कि अब रणनीतिक तौर पर बहुत कम दिन रह गए हैं चुनाव की घोषणा होने में भी और उससे पहले अगर उम्मीदवार उतर जाते हैं मैदान में आ जाते हैं तो उन्हें भी तैयारी के लिए कुछ वक्त मिल जाएगा क्योंकि बीजेपी ने पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है तीन उम्मीदवार उनके चुनाव मैदान में हैं और वो उम्मीदवार अपने प्रचार में जुट भी गए हैं। यानी कांग्रेस पिछड़ी हुई है फिलहाल उम्मीदवार चयन के मामले में अब देखना है कि आज की बैठक के बाद ऐलान आज ही हो जाता है या फिर कल का वक्त लिया जाता है ।

More Stories
केदारनाथ यात्रा से जुड़े विवादित वीडियो को लेकर तीन एफआईआर दर्ज
एम्स ऋषिकेश का दीक्षांत समारोह, उपराष्ट्रपति रहे मौजूद
आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक की बैठक