25 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

शहीद कपिल पंवार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

शहीद कपिल पंवार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

शहीद कपिल पंवार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। इस बार प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस नेता अभिनव थापर मौजूद रहे। शहीद कपिल पंवार NIM उत्तरकाशी के पर्वतवाही थे और 13600 फीट की ऊंचाई पर स्थित हिमालय के ग्लेशियर उत्तरकाशी में “द्रोपदी का डांडा” में बर्फ के नीचे दबकर शहादत को प्राप्त हुए इसीलिए शहीद कपिल पंवार की स्मृति में यह टूर्नामेंट आयोजित कराया जाता है।

शहीद कपिल पंवार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने मुख्य अतिथि के रूप में भागीदारी कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनको ” पुरस्कार वितरण कर समारोह का समापन ” किया।

See also  सीएम धामी ने उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने कहा की खेल जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और क्रिकेट या अन्य किसी भी खेल से युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित होती है और इससे समाज में युवाओं के लिए प्रोत्साहन होता है और आगे भविष्य बनाने की भी संभावना उपलब्ध होती है।

निरंजनपुर स्तिथ दून बलोनी क्रिकेट स्टेडियम में इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के फाइनल में गढ़वाल बॉयज ने ईगल टीम को रोमांचक मुकाबले में 24 रन से परास्त किया। गढ़वाल बॉयज के कप्तान नमन अरोड़ा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सूरज चौहान को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार मिला। समापन कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में सन्नी राणा, डॉ रचित गर्ग, दिल्ली रणजी खिलाड़ी कुणाल चंदेला, शैलेन्द्र कौशिक आदि ने भाग लिया। शहीद कपिल पंवार स्मृति मंच के अध्यक्ष देवेंद्र पंवार ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

See also  बीजेपी प्रकोष्ठों की बैठक में सीएम धामी बोले 2027 में भी कमल खिलना तय