17 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बिल लाओ इनाम पाओ, वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की पहल लाई रंग

बिल लाओ इनाम पाओ, वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की पहल लाई रंग

धनतेरस के दिन ऋषिकेश में क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बिल लाओ इनाम पाओ योजना के तहत जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर माह के लक्की ड्रा के लाभार्थियों को पुरस्कार वितरित किये।

इस दौरान मोबाइल फ़ोन, स्मार्ट वाच और हेड फ़ोन इनाम के रूप में पाकर लक्की ड्रा विजेताओं के चेहरे खिल उठे।

लोगों की चमकी किस्मत

शुक्रवार को जीएसटी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री अग्रवाल ने बताया कि योजना के अन्तर्गत 1 सितम्बर, 2022 से अब तक 48,658 उपभोक्ता पंजीकृत हुये हैं, जिनके द्वारा 246,178 बिल अपलोड किये गये हैं तथा जिनका कुल मूल्य रुपए 93,45 करोड़ है। बताया कि दिनांक 1 अप्रैल, 2023 से 31 अक्टूबर, 2023 अब तक 18,437 उपभोक्ता पंजीकृत हुये हैं, जिनके द्वारा 159,263 बिल अपलोड किये गये हैं तथा जिनका कुल मूल्य रुपए 52.12 करोड़ है ।

यह आंकड़े दर्शाते हैं कि योजना को लेकर जनता में असीम उत्साह है एवं उनके द्वारा अधिकाधिक बिलों को अपलोड किया गया है।