आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सूत्रों के अनुसार, तेज प्रताप हाल ही में एक लड़की के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चर्चा में आ गए थे, जिसमें उन्होंने उसे अपनी रिलेशनशिप पार्टनर बताया था।
हालांकि कुछ ही समय बाद उन्होंने सफाई दी कि उनका ट्विटर/X हैंडल हैक हो गया था और पोस्ट फेक थी। लेकिन तब तक विवाद गहराता चला गया और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा। RJD नेतृत्व ने इसे पार्टी अनुशासन और मर्यादा के खिलाफ बताया और कड़ा फैसला लेते हुए तेज प्रताप को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को परिवार और पार्टी दोनों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

More Stories
जम्मू कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, खाई में सेना की गाड़ी गिरी, 10 जवान शहीद
जंतर-मंतर पर गूंजी अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने की मांग, प्रवासी उत्तराखंडियों के निशाने पर सीएम धामी, मांगा इस्तीफा
अंकिता भंडारी केस को लेकर दिल्ली में भी आक्रोश, प्रवासी उत्तराखण्डियों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 10 दिन में सीएम धामी का इस्तीफा और सीबीआई जांच कराने की मांग