चार दिवसीय ब्रिटेन दौरे के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज लंदन एयरपोर्ट पहुंचे, जहां देश और उत्तराखण्ड के प्रवासी भारतीयों ने उनका उत्तराखण्ड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के वादन एवं उत्तराखण्ड की परम्परा के अनुसार गर्मजोशी से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का डेलिगेशन 29 सितंबर तक ब्रिटेन दौरे पर रहेगा। राज्य सरकार का डेलिगेशन लंदन और बर्मिंघम में दुनिया के बड़े बिजनेस हाउसेस के साथ बैठक करेगा और आगामी दिसंबर माह में होने वाले #GlobalInvestorsSummit के लिए न्योता देगा।

बड़े निवेश का दावा
धामी सरकार ने ढाई लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है, इसके लिए अलग अलग योजनाओं के तहत काम किया जा रहा है। देश और विदेश के उद्योगपतियों के साथ मिलकर सरकार निवेश लाने का दावा कर रही है।



More Stories
जम्मू कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, खाई में सेना की गाड़ी गिरी, 10 जवान शहीद
जंतर-मंतर पर गूंजी अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने की मांग, प्रवासी उत्तराखंडियों के निशाने पर सीएम धामी, मांगा इस्तीफा
अंकिता भंडारी केस को लेकर दिल्ली में भी आक्रोश, प्रवासी उत्तराखण्डियों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 10 दिन में सीएम धामी का इस्तीफा और सीबीआई जांच कराने की मांग