12 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून में डबल एनकाउंटर, अर्जुन शर्मा हत्याकांड के शूटर 12-15 लाख की सुपारी पर गिरफ्तार

देहरादून में डबल एनकाउंटर, अर्जुन शर्मा हत्याकांड के शूटर 12-15 लाख की सुपारी पर गिरफ्तार

देहरादून तिब्बती मार्केट के सामने कारोबारी अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े हत्या से दहले देहरादून में पुलिस ने गुरुवार तड़के बड़ा एक्शन लिया। सघन नाकेबंदी और शहरभर में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ों में पुलिस ने शूटर और उसके सहयोगी को दबोच लिया।

मुठभेड़ में लगी गोली

दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। घायल हालत में दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया।

12-15 लाख की सुपारी का खुलासा

पछछताछ में यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल) निवासी एक आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने कबूला कि अर्जुन शर्मा को मारने के लिए 12 से 15 लाख रुपये की डील हुई थी।

किसने दी सुपारी? प्रारंभिक पूछताछ में कुछ नाम सामने आए हैं। पुलिस अब इस हत्याकांड के पीछे छिपे मास्टरमाइंड और साजिशकर्ताओं तक पहुंचने के लिए गहन पूछताछ और तकनीकी जांच में जुटी है। जांच जारी, और खुलासे संभव। पुलिस सीडीआर, लोकेशन ट्रैकिंग और आर्थिक लेन-देन की पड़ताल कर रही है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड में और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। देहरादून पुलिस का साफ संदेश,अपराध की सुपारी लेने वालों के लिए अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं।