कांग्रेस ने आज चंपावत में सीएम पुष्कर सिंह धामी के दौरे का कांग्रेस ने विरोध किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनावी वर्ष में जनता को भ्रमित करने के उद्देश्य से जनसभाएं की जा रही हैं। सरकार को 5 वर्ष पूरे होने को हैं, लेकिन भाजपा ने बेरोजगार युवाओं के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं जो बेहद निंदनीय है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंपावत चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं बेरोजगार युवाओं ने इसका कड़ा विरोध करते हुए मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लेकिन पुलिस प्रशासन ने लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास किया और हम सभी को बेरहमी से गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेस ने कहा कि जब तक ये जनविरोधी और तानाशाही सरकार सत्ता से बाहर नहीं हो जाती, तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता और बेरोजगार युवा अपने अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे !!
इस दौरान पूर्व विधायक उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी, जिला कांग्रेस कमेटी डीडीहाट के महासचिव चंचल बोरा, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस हिमांशु चुफाल, भूपेंद्र सिंह महर समेत चम्पावत कांग्रेस के ऊर्जावान पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे !!

More Stories
देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मर्डर केस को लेकर कांग्रेस का आक्रामक रुख, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, हाई-लेवल जांच की मांग
सीएम धामी ने चंपावत में बन रहे साइंस सेंटर का किया निरीक्षण
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सीएम धामी का कड़ा रुख, लापरवाही बरतने वाले सस्पेंड किए गए