13 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ के जौलजीबी में 30 लीटर कच्ची शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

पिथौरागढ़ के जौलजीबी में 30 लीटर कच्ची शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान के अंतर्गत कोतवाली जौलजीबी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 20.02.2026 को कोतवाली जौलजीबी से अपर उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर जोशी, कांस्टेबल 182 महेश सिंह बोरा एवं कांस्टेबल ललित कुमार द्वारा गौरी पुल के पास सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चैकिंग के दौरान एक अल्टो कार को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान वाहन से कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

मौके पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया—

1️⃣ जगदीश प्रसाद निवासी दूतीबगड़ विजयसार

2️⃣ पवन सिंह मेहरा निवासी उपरोक्त

See also  डीएवी कॉलेज के छात्र संघ समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली जौलजीबी में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

जांच में पाया गया कि शराब तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार के कोई वैध कागजात भी उपलब्ध नहीं थे। अतः वाहन को विधिक कार्यवाही करते हुए सीज कर दिया गया है।

पुलिस की चेतावनी

जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जनपद पुलिस — अपराधियों पर सख्त, आमजन के प्रति संवेदनशील।