पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत देहरादून के मैक्स अस्पताल में एडमिट हैं। तबीयत नासाज होने के बाद वो चेकअप के लिए गए थे। डॉक्टर ने देखने के बाद उन्हें एडमिट होने की सलाह दी थी। आज कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और युवा कांग्रेस के प्रभारी राजपाल बिष्ट मैक्स अस्पताल गए और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का हाल-चाल जाना। दोनों नेता पूर्व मुख्यमंत्री के साथ करीब आधा घंटा रहे।
मुलाकात के बाद उन्होंने बताया की हरीश रावत के स्वास्थ्य में उत्तरोत्तर सुधार है और आज उन्हें उन्हीं के सामने आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है वहां मौजूद डॉक्टरों के एक पैनल ने बताया कि उनको छाती में इंफेक्शन हुआ था जिसमें अब काफी सुधार है । कांग्रेस के दोनों नेताओं ने हरीश रावत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

More Stories
सीएम धामी ने रामनगर में हनुमान धाम में की पूजा
उत्तराखंड पुलिस की बड़ी उपलब्धि, सीएम धामी ने जताई खुशी
चारधाम यात्रा की तैयारी तेज, 10 अप्रैल को होगी मॉक ड्रिल