बनभूलपुरा हिंसा एवं उपद्रव की घटना में नैनीताल पुलिस ने आज 6 और उपद्रवी गिरफ्तार किये। उपद्रवियों के कब्जे से 2 तमन्चे, 6 जिन्दा कारतूस व 2 खोखे भी बरामद किये। अभी तक कुल 36 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बनभूलपुरा में हिंसा एवं उपद्रव की घटना के मद्देनजर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा अतिक्रमण स्थल पर पुलिस थाना खोले जाने हेतु की गयी घोषणा के तत्काल अनुपालन में नैनीताल पुलिस द्वारा
प्रभावी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिये उक्त अतिक्रमण स्थल पर घोषणा के 24 घण्टे के भीतर ही पुलिस चौकी स्थापित की गयी। इसी क्रम में बनभूलपुरा क्षेत्र में शस्त्रों के लाईसेंसों को निरस्त किये जाने के आदेश के अनुपालन में 41 शस्त्र जमा किये गये।


More Stories
रुद्रप्रयाग कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
देहरादून में ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, SSP से की शिकायत, ज्ञापन के जरिए दिए अहम सुझाव
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा को लेकर पुख्ता तैयारी, डीएम पिथौरागढ़ ने दिए निर्देश