21 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

ऋषिकेश में हादसा, 4 लोगों की मौत

ऋषिकेश में हादसा, 4 लोगों की मौत

ऋषिकेश। वन विभाग के एक वाहन के ऋषिकेश- चीला क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से दो रेंजर समेत चार लोगों की मौत हो गयी। जबकि चार कर्मचारी घायल है। उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। वन विभाग के एक वार्डन के चीला नहर में गिरने की सूचना है। उसकी तलाश की जा रही है। इस दुर्घटना में मृत रेंजर शैलेश घिल्डियाल पीएमओ में तैनात आईएएस मंगेश घिल्डियाल के भाई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ऋषिकेश के चीला रेंज में हुई वाहन दुर्घटना में वन विभाग के कार्मिकों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने वाहन दुर्घटना में मारे गये कार्मिकों की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून में किया गोरखा हिमालियन फेस्टिवल का उद्घाटन

जानकारी के अनुसार वन कर्मी जंगल में एक नये वाहन का ट्रायल कर वापस लौट रहे थे। राजा जी नेशनल पार्क की चीला रेंज में नये वाहन का ट्रायल चल रहा था। SDRF के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि वन विभाग की एक गाड़ी पावर हाउस से आगे एक पेड़ से टकरा गई। जिससे यह हादसा हुआ। वाहन में वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे ।

चौकी चीला पर सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण झूला पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से हादसे में आठों घायलों को एम्स ऋषिकेश भिजवाया गया। चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य चार घायलों का इलाज चल रहा है। लापता कर्मचारी की तलाश के लिए एसडीआरएफ फायर सर्विस, जल पुलिस तथा स्थानीय पुलिस द्वारा चीला नहर में राफ्टिंग के साथ सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सभी घायलों का उपचार एम्स अस्पताल ऋषिकेश में चल रहा है

See also  मुख्य सचिव से मिला अंकिता भंडारी न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच का प्रतिनिधि मंडल, पानी का मुद्दा उठाया, सीएस को नहीं पता पीड़ित परिवार को सरकार ने क्या सुविधाएं दीं

ऋषिकेश-चीला मोटर मार्ग में सड़क दुर्घटना में नैनीडांडा विकासखंड के निवासी रेंजर ग्राम टांडयु निवासी शैलेश घिल्डियाल (आईएएस Mangesh Ghildiyal के छोटे भाई ) व ग्राम अपोला निवासी प्रमोद ध्यानी सहित 4 लोगों की हृदय विदारक मृत्यु का समाचार सुनकर पूरे नैनीडांडा क्षेत्र में शोक का माहौल है। नैनीडांडा विकास समिति ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवारजनों को इस हृदय विदारक दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें

मृतक

1 शैलेश घिल्डियाल

2 प्रमोद ध्यानी

3 सैफ अली खान

4 कुलराज सिंह

 

घायल

1 डॉक्टर राकेश नौटियाल

2 हिमांशु गोसाई

See also  उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा को लेकर पुख्ता तैयारी, डीएम पिथौरागढ़ ने दिए निर्देश

3 अमित सेमवाल

4 अंकुश

 

लापता

1 आलोकी देवी