केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी गधेरे के पास=सुबह करीब 11ः20 बजे करीब ऊपर पहाड़ी से मलबा पत्थर आने के कारण इस क्षेत्र में आवागमन कर रहे यात्री/डण्डी/कण्डी संचालक इसकी चपेट में आ गये थे।

इस घटनाक्रम की सूचना पर चौकी जंगलचट्टी पर नियुक्त पुलिस बल तथा डी.डी.आर.एफ. द्वारा इस मलबा पत्थर की चपेट में आकर नीचे खाई में गिरे लोगों का रेस्क्यू कर ऊपर लाया गया।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोगों चोट आयी है, जिनमे से 1 महिला को हल्की चोटें तथा 02 पुरूषों को गम्भीर चोटें आयी हैं, इनको गौरीकुण्ड के लिए रैफर किया गया है।
घायलों का विवरण
1- संदीप कुमार पुत्र दया कृष्णा ग्राम गली तहसील जिला डोडा जम्मू (पालकी मज़दूर )
2- आकाश चितरीय पुत्र दामोदर दास निवासी भावनगर गुजरात
3- नितिन मन्हास पुत्र मनजीत जिला डोडा जम्मू (पालकी मजदूर )
मृतकों का विवरण
1- नितिन कुमार पुत्र रावेल सिंह जिला डोडा जम्मू कश्मीर (पालकी मजदूर) उम्र 18 वर्ष
2- चंद्रशेखर जिला डोडा जम्मू कश्मीर (पालकी मजदूर)

More Stories
बदरीनाथ धाम यात्रा की तैयारी तेज
एलपीजी सप्लाई को लेकर मुस्तैदी
मुख्य सचिव ने सभी डीएम के साथ की बैठक