भारत के प्रमुख उद्योगपति घराने में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक मुकेश अम्बानी के छोटे पुत्र अनंत अंबानी ने आज मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 करोड़ की धनराशि प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सहयोग के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज और अनंत अंबानी का आभार व्यक्त किया। विदित हो उत्तराखंड गत कुछ माह से भूस्खलन व बाढ़ जैसी नैसर्गिक आपदा से जूझ रहा ..जिस कारण तीर्थ एवं पर्यटन पर भी इसका प्रभाव पड़ा है,
आज मुख्यमंत्री आवास में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अनंत अंबानी की ओर से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 करोड़ रूपये का चेक सौंपा।
पहले भी देते रहे हैं दान
विदित हो मुकेश अंबानी का परिवार दान व पुण्यात्मा कार्यों में भी अग्रणी रहा है..! इससे पूर्व भी अंबानी परिवार के अनंत अंबानी ने उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम बोर्ड को 5 करोड़ का दान दिया था अंबानी परिवार का उत्तराखंड विशेष तौर पर बद्रीनाथ मंदिर पर गहरी आस्था रही है..! जिस कारण उन्हें पूर्व में मंदिर समिति का सदस्य भी बनाया गया था..! अंबानी परिवार के सदस्य प्रत्येक वर्ष चार धाम यात्रा के दौरान पूजा-अर्चना के लिए आते रहे हैं इसलिए इनका जुड़ाव निरंतर देवभूमि से रहा है..!

More Stories
देहरादून में पर्यटन विभाग के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी
गैरसैंण के आसपास स्मार्ट सिटी बनाने की तैयारी में धामी सरकार
मुख्य सचिव ने की सीएम की घोषणाओं की समीक्षा