20 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अनुकृति गुसाईं हाज़िर हों

अनुकृति गुसाईं हाज़िर हों

कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं रावत को आज ईडी के सामने पेश होना है। अनुकृति गुसाईं कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू हैं। ईडी ने पहले ही उन्हें समन भेजा था और आज देहरादून के ईडी दफ्तर में हाजिर होने को कहा था। हालांकि अनुकृति गुसाईं जाएंगी या नहीं ये अभी साफ नहीं है क्योंकि हरक सिंह रावत भी ईडी के समन के बावजूद पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए हैं। हरक रावत ने ईडी को खत लिखकर 1 महीने का वक्त मांगा था लेकिन ईडी ने वक्त देने से इनकार कर दिया था। अब बड़ा सवाल है कि अनुकृति गुसाईं क्या करेंगी। पाखरो सफारी मामले में 7 फरवरी को हरक के ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। तभी से मामला चल रहा है और अब संकट गहराने लगा है। ईडी ने हरक रावत की पत्नी दीप्ति रावत को भी समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था।

See also  रुद्रप्रयाग कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान