उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार और जागो उत्तराखंड के संपादक आशुतोष नेगी को अदालत से जमानत मिल गई है। जिसके बाद आशुतोष नेगी की रिहाई हो गई है। कोटद्वार अपर जिला सत्र न्यायालय ने 40 -40 हजार मुचलके पर जमानत पर रिहाई दे दी है. आशुतोष नेगी की अधिवक्ता सरिता रानी ने बताया न्यायालय में आशुतोष नेगी की रिहाई की मांग की गई थी। बार काउंसिल कोटद्वार की ओर से 20-25 अधिवक्ताओं ने बहस की।
आशुतोष नेगी को पौड़ी पुलिस ने एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। आशुतोष नेगी की गिरफ्तारी के बाद रिहाई की मांग को लेकर उत्तराखंड के सभी शहरों में आन्दोलन किया जा रहा था. आज अपर जिला सत्र न्यायालय कोटद्वार से जमानत मिलने के बाद आशुतोष को रिहा किया गया। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के पिता ने आशुतोष नेगी की रिहाई पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा बेटी के साथ जघन्य अपराध करने वालों को सजा दिलाने के लिए आशुतोष काम कर थे. उत्तराखंड पुलिस ने आशुतोष नेगी को फर्जी एसटी एक्ट लगाकर गिरफ्तार किया था, अंकिता के पिता ने कहा कि जिस तरह से आशुतोष नेगी की रिहाई हुई है, वैसे ही अंकिता के हत्यारोपियों को भी उनके किये की सजा मिलेगी।

More Stories
वरिष्ठ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी विद्या गौनियाल का निधन
ऑपरेशन प्रहार के तहत उत्तराखंड STF का एक्शन, फ़र्जी शस्त्र लाइसेंस के साथ एक बदमाश गिरफ्तार
चारधाम हेली बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों पर STF ने कसी नकेल, 180 सोशल मीडिया लिंक किए ब्लॉक