जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में आज पौड़ी जिले में जंगलों की आग पर काबू पाने के लिए एयर फोर्स की मदद ली गई। श्रीनगर के समीप कोटेश्वर हेलीपेड में एयर फोर्स का हेलीकॉप्टर उतारा गया। हेलीकॉप्टर ने आज दो राउंड में लगभग पांच हजार लीटर पानी का छिड़काव किया।

डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि हेलीकॉप्टर से आग बुझाने का अभियान जारी रहेगा। इस दौरान डीएफओ सिविल सोयम प्रदीप कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका, एसडीएम श्रीनगर नूपुर वर्मा, नायब तहसीलदार कमल सिंह राठौर फायर ब्रिगेड तथा अन्य संबंधित विभागों के कार्मिक मौजूद रहे।

More Stories
16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेस की तैयारी पूरी, प्रीतम सिंह बोले बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा संघर्ष
देहरादून में फिटनेस को लेकर पहल, भगत सिंह कोश्यारी भी हुए शामिल
सीएम धामी ने खटीमा में वकीलों के चैंबर का किया उद्घाटन