कुमारी शैलजा को उत्तराखंड कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद उत्तराखंड के कांग्रेस नेताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कांग्रेस को भरोसा है कि शैलजा के आने से कांग्रेस में नयापन आएगा और कार्यकर्ता भी नये जोश के साथ काम करेंगे। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष, देहरादून लाल चंद शर्मा और प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा ने संयुक्त बयान में विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की कुमारी शैलजा को उत्तराखण्ड प्रभारी बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। संयुक्त बयान में कहा कि आने वाले समय में कुमारी शैलजा के प्रभारी बनने से उत्तराखंड कांग्रेस को मज़बूती मिलेगी पूर्व में भी कुमारी शैलजा जी उत्तराखंड स्क्रीनिंग कमेटी में प्रमुख तौर पर रही हैं वो उत्तराखंड कांग्रेस के बारे में गहरी जानकारी रखती हैं हम उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं अपनी प्रेषित करते हैं।



More Stories
मंगलवार को पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा, गणेश गोदियाल ने पूछे 10 सवाल, मांगा जवाब
सीएम धामी ने दिलाई नशा मुक्त उत्तराखंड को लेकर शपथ
पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी तेज, सीएम धामी ने लिया जायजा