7 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

भीमबली पुलिस ने केदारनाथ यात्रा के दौरान बिछड़े बच्चे को परिजनों से मिलाया

भीमबली पुलिस ने केदारनाथ यात्रा के दौरान बिछड़े बच्चे को परिजनों से मिलाया

चौकी भीमबली पुलिस को सूचना मिली कि एक बालक जिसका नाम सिमरथ भाटिया पुत्र प्रवीण भाटिया (उम्र करीब 08 वर्ष) जो जंगलचट्टी क्षेत्र से अपने परिजन से बिछड़ गया है और जंगलचट्टी पुलिस चौकी में बैठा है। भीमबली पुलिस द्वारा उक्त बालक के परिजन के सम्बन्ध में लगातार अनाउंसमेंट किया गया व अपने क्षेत्र में परिजन की तलाश करने का प्रयास किया गया। जिसके फलस्वरूप काफी देर बाद बालक के परिजन चौकी भीमबली में आए और उक्त बालक के बारे में मालूमात किया तो बालक के परिजन श्री पंकज भाटिया पुत्र सतीश भाटिया निवासी वार्ड नंबर 3 लालकुआं, नैनीताल को उनके बालक का जंगलचट्टी पुलिस चौकी में सकुशल/सुरक्षित होना बताया गया तत्पश्चात बालक को जंगलचट्टी से भीमबली लाया गया और बालक को उसके परिजन पंकज भाटिया उपरोक्त की सुपुर्दगी में दिया गया। परिजन द्वारा बालक को सकुशल प्राप्त कर उत्तराखण्ड पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

See also  मुख्य सचिव ने सभी डीएम के साथ की बैठक