19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धीरेंद्र प्रताप को बड़ी जिम्मेदारी

धीरेंद्र प्रताप को बड़ी जिम्मेदारी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप को लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा लोकसभा सीट में धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र का चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है उल्लेखनीय है इस सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता आनंद शर्मा लोकसभा के प्रत्याशी हैं जबकि भाजपा की ओर राजीव भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया गया है उल्लेखनीय है इस क्षेत्र के केंद्रीय प्रभारी उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रभारी संजय कपूर को बनाया गया है ।

धीरेंद्र प्रताप का हाल ही में आंख का ऑपरेशन हुआ है परंतु उन्होंने कहा है कि आला कमान ने जब उन्हें युद्ध में उतरने की चुनौती दी है तो वो पार्टी के सच्चे सिपाही होने के नाते तत्काल हिमाचल रवाना होंगे और पार्टी को जिता कर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की लहर चल रही है और हिमाचल की वादियों में भी कांग्रेस चारों लोकसभा सीट जीतेगी

See also  देहरादून में हुआ मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन