20 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

BJP उम्मीदवारों के नामांकन की तारीख

BJP उम्मीदवारों के नामांकन की तारीख

उत्तराखंड बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों के नामांकन की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसमें 22 मार्च को अल्मोड़ा लोकसभा सीट के लिए पार्टी के प्रत्याशी अजय टम्टा नामांकन करेंगे। 22 मार्च को ही हरिद्वार से उम्मीदवार त्रिवेंद्र रावत भी नामांकन करेंगे लेकिन ये ऑनलाइन होगा। टिहरी लोकसभा और पौड़ी लोकसभा पर नामांकन पार्टी के प्रत्याशी 26 मार्च को करेंगे जबकि 27 मार्च को नैनीताल सीट पर पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट का नामांकन होगा। हर सीट पर नामांकन के दिन बीजेपी बड़ी रैली भी करेगी। ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाकर बीजेपी नेता जनता के बीच मैसेज देने की कोशिश करेगी। हर उम्मीदवार के नामांकन में सीएम धामी भी मौजूद रहेंगे।

See also  आयुष विभाग की बैठक में भविष्य के रोड मैप पर मंथन