28 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चुनावी कसरत में जुटी बीजेपी

चुनावी कसरत में जुटी बीजेपी

उत्तराखंड बीजेपी मुख्यालय में आज सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया । इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने अपने संबोधन में चुनावी अभियान को समाज के सभी वर्गों में ले जाने और जन आशीर्वाद हासिल करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा, इन 100 दिन की मेहनत पार्टी ही नही, देश की तकदीर संवारने वाली साबित होगी ।

महेंद्र भट्ट का क्या संदेश

प्रदेश कार्यालय में चुनावों के दृष्टिगत पार्टी के सभी 18 प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक संपन्न हुई । जिसमे प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि आप समाज के सभी वर्गों में संगठन प्रतिनिधि की महत्वपूर्ण भूमिका में हैं । चूंकि चुनाव के रूप में परीक्षा की घड़ी आ गई, ऐसे में नेतृत्व द्वारा जो रणनीति बनाई गई है उसमे आपकी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जोश बढ़ाते हुए कहा, मोदी जी कथन, यही समय है सही समय है, हम सबके अनुपालन के लिए भी है । क्योंकि इन 100 दिनों की हमारी मेहनत पार्टी ही नही देश की तकदीर संवारने वाली साबित होगी ।

See also  सीएम धामी ने चंपावत में किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण

संयोजकों को बड़ी जिम्मेदारी

बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने चुनाव में प्रकोष्ठों की भूमिका को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन दिया । उन्होंने सभी संयोजकों को निर्देश दिए कि प्रदेश में संचालित सुझाव पत्र संकल्प एकत्रीकरण अभियान आप सबको समाज के सभी वर्गों के सुझाव को अधिक से अधिक संकलित करने हैं ।साथ ही उन्होंने शीघ्र ही प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी को जिलों के बाद अब मंडल स्तर पर भी गठित करने के निर्देश दिए ।

आज की इस बैठक में सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक पुष्कर सिंह काला की अगुआई में पंचायत प्रकोष्ठ, शिक्षा प्रकोष्ठ, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, दिव्यांग प्रकोष्ठ, सहकारिता प्रकोष्ठ, संस्कृति प्रकोष्ठ, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ समेत सभी प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह संयोजकों ने सहभागिता की ।