20 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बीजेपी ने फाइनल की चुनावी रणनीति

बीजेपी ने फाइनल की चुनावी रणनीति

उत्तराखंड बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति के साथ आज पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें आगामी नामांकन एवं अन्य वैधानिक प्रक्रिया के साथ चुनाव रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई । इस दौरान मीडिया से हुई बातचीत में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, मोदी जी उत्तराखंड का एक परिवार की तरह मानते हैं लिहाजा अब हम सभी का दायित्व है कि अपने परिवार के संरक्षक को रिकॉर्ड मतों सभी पांचों सीट जीतकर दें।

पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सद्स्य महेंद्र भट्ट एवं चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने नैनीताल लोकसभा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री  अजय भट्ट, हरिद्वार प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अल्मोड़ा प्रत्याशी अजय टम्टा, टिहरी लोकसभा प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के साथ चुनावी रणनीति और तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान प्रत्याशियों के नामांकन, चुनाव प्रचार प्रसार की योजना, आगामी दिनों में होने वाली रेलिया एवं बैठको के साथ अन्य चुनाव प्रबंधन रणनीति को भी अंतिम रूप दिया गया।

See also  उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा को लेकर पुख्ता तैयारी, डीएम पिथौरागढ़ ने दिए निर्देश

स्टार प्रचारक जल्द आएंगे- महेंद्र भट्ट

बैठक के उपरांत जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, संगठन द्वारा लोकसभा चुनाव से संबंधित नामांकन एवं अन्य सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है । इसके अतिरिक्त पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य सभी स्टार प्रचारक को लेकर सभी लोकसभा सीटों से जानकारी ली गई है। जिसके आधार पर केंद्र से विचार विमर्श के बाद स्तर प्रचारकों को अंतिम सूची जारी की जाएगी। पार्टी ने तय किया है कि प्रत्येक बूथ के प्रत्येक पन्ने तक हमारे कार्यकर्ता पहुंचेंगे और जनता का आशीर्वाद हासिल करेंगे ।

See also  डीएम पिथौरागढ़ का औचक निरीक्षण, समस्याओं का टाइम साउंड समाधान करने का दिया निर्देश

मोदी के नाम पर ही सबकुछ- धामी

वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कहा, डबल इंजन की सरकार दम प्रदेश के लोग देख रहे हैं, लिहाजा लोगों में मोदी जी को पुनः पीएम बनाने के लिए जबरदस्त उत्साह है । मोदी अक्सर कहते हैं कि उनका उत्तरखंड से कर्म और मर्म का रिश्ता है । एक परिवार की तरह वह प्रदेश का ख्याल रखते हैं लिहाजा अब समय हैं कि हम सब मिलकर अपने संरक्षक को पिछले दो चुनावों से भी अधिक मतों से पांचों सीट उन्हे जीतकर दें। आज देश मोदीमय हो गया है लिहाजा मोदी जी का प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना निश्चित है।