पिथौरागढ़ के बीजेपी नेता बीरेंद्र सिंह वल्दिया ने आज भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के शिष्टमंडल के साथ उत्तराखंड सचिवालय में निर्वाचन आयोग की ओर आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। ये बैठक संगठन द्वारा गठित “एस.आई.आर. (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान” के संदर्भ में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त उत्तराखंड वी आर वी पुरुषोत्तम, और निर्वाचन आयुक्त उत्तराखंड विजय जोगडंडे से विस्तृत चर्चा हुई।
बीरेंद्र वल्दिया ने बैठक में जनपद पिथौरागढ़ में नेपाल मूल की नव विवाहिता महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने में आ रही परेशानियों का समाधान शीघ्र निकाले जाने का मुद्दा प्रमुखता से रखा। ये महत्वपूर्ण बैठक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार पुरोहित के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसमें निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुदृढ़ीकरण पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।

More Stories
औली में विंटर कार्निवाल का आगाज
विधायक राम सिंह कैड़ा ने ली अहम बैठक, वन विभाग के अफसरों की लगाई क्लास
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की सीएम धामी को चिट्ठी, बजट सत्र को लेकर कर दी बड़ी मांग