23 January 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बीजेपी नेताओं ने नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मनाया जश्न

बीजेपी नेताओं ने नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मनाया जश्न

उत्तराखंड बीजेपी ने नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जश्न मनाया है। खुशी के इस मौके पर कार्यकर्ताओं के नाम भेजे अपने संदेश में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, नितिन नबीन का नेतृत्व, कार्यकर्ताओं में युवा जोश और चुनावी जीत की नई इबारत का सृजन करेगा। जीत का यह सिलसिला, 27 के उत्तराखंड चुनाव में भी विजयी हैट्रिक के साथ कायम रहेगा।

देहरादून के बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा 12 वें राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने पर एकदूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई का आदान प्रदान किया। उन्होंने पार्टी, पीएम श्री नरेंद्र मोदी और नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीन के पक्ष में उत्साहवर्धन करते हुए, भाजपा को नई ऊंचाई पर ले जाने का विश्वास जताया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के नाम भेजे अपने संदेश में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए पार्टी के नई ऊंचाई छूने का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, यह भाजपा में ही संभव है कि जहां कार्यकर्ता अपने पुरुषार्थ और नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी के शीर्ष पर पहुंच सकता है। उनकी राजनीतिक यात्रा का अनुभव एवं कौशल करोड़ों कार्यकर्ताओं और वैचारिक समर्थकों में नए उत्साह का सृजन करेगा। वहीं विश्वास जताया कि अपराजित भाजपा का अश्वमेघ यज्ञ बंगाल, केरल, तमिलनाडु में भी सफलता की नवीन कहानी लिखेगा। श्री नबीन के नेतृत्व में भाजपा, उत्तराखंड में भी प्रचंड जीत के साथ 2027 में हैट्रिक लगाएगी।

See also  उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार को लेकर कवायद

वहीं मुख्यालय में खुशी मनाते कार्यकर्ताओं के बीच प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार ने कहा, आज नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन के साथ पार्टी का संगठन महापर्व अपनी पूर्णता को प्राप्त कर चुका है। 45 वर्ष आयु की भाजपा, अपने हमउम्र युवा अध्यक्ष के नेतृत्व में नवीन ऊंचाईयों को छूने जा रही है। उनके सामान्य कार्यकर्ता से संगठन के शीर्ष पर पहुंचने की यात्रा पार्टी सदस्य के लिए हौसला बढ़ाने का काम करेगी। उनका सांगठनिक कौशल और युवा जोश पार्टी को सफलता के चरम पर मजबूती से स्थापित रखने और थोड़े बहुत शेष राजनैतिक लक्ष्यों को पूर्ति करने में भी कारगर साबित होंगे।

See also  कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी का दिखा मानवीय चेहरा, कांग्रेस नेताओं परिजनों से किया संवाद, परवादून जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल के परिवार की साथ भी की मुलाकात