15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बीजेपी मेयर उम्मीदवार सौरभ थपलियाल ने किया नामांकन

बीजेपी मेयर उम्मीदवार सौरभ थपलियाल ने किया नामांकन

उत्तराखंड में निकायों में नामांकन के आखिरी दिन देहरादून के नगर निगम में प्रत्याशियों की भीड़ देखने को मिली। बीजेपी से मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल नामांकन करने नगर निगम पहुंचे इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली राजपुर विधायक खजान दास समेत भारी तादाद में बीजेपी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने कहा कि पार्टी ने उनको बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का काम करेंगे।  साथ उन्होंने कहा कि अब वार्डों की संख्या 100 हो चुकी है ऐसे में हमारी प्राथमिकता रहेगी की राजधानी देहरादून के सभी वार्डो को साफ सुंदर और स्वच्छ बनाया जाए साथ ही वहां की जो भी मूलभूत सुविधाएं हैं उसे बढ़ाने का काम किया जाएगा

See also  स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह