19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ में बीजेपी सदस्यता अभियान का आगाज

पिथौरागढ़ में बीजेपी सदस्यता अभियान का आगाज

उत्तराखंड में बीजेपी का सदस्यता अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज पिथौरागढ़ जिले के सदस्यता अभियान की शुरुआत भी हो चुकी है। पिथौरागढ़ बीजेपी जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल ने भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व की विधिवत शुरुवात की। साथ ही दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, नगर पालिका के निवर्तमान चेयरमैन राजेन्द्र सिंह रावत, जिला महामंत्री राकेश देवलाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य महिमन कन्याल समेत बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता दोबारा ग्रहण की। पिथौरागढ़ में सदस्यता अभियान के संयोजक मनोज सामंत ने कहा कि संगठन पर्व को लेकर पूरा उत्साह है और तय लक्ष्य से ज्यादा लोगों को सदस्यता दिलाई जाएगी। मनोज सामंत ने साफ किया कि मोदी और धामी के नेतृत्व में सरकार की तमाम योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही बीजेपी की नीतियां जनता तक ले जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग बीजेपी में शामिल हों।

See also  देहरादून में हुआ मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन