19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

BJP विधायक ने दिखाई सत्ता की हनक!

BJP विधायक ने दिखाई सत्ता की हनक!

उत्तराखंड में सत्ता की हनक एक बार फिर से देखने को मिली। जहां अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक महेश जीना पर सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों से बदसलूकी का आरोप लगा है। महेश जीना आज किसी टेंडर के सम्बंध में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में कुछ लोगों के साथ पहुंचे। आरोप है कि यहां उन्होंने क्लर्क पवन थापा के साथ अभद्रता की साथ ही उन्हें धमकाया भी। जिसके बाद विधायक नगर आयुक्त के कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने नगर आयुक्त के साथ भी बदतमीजी की।

इस बात का पता जब अन्य कर्मचारियों को लगा तो सभी एकत्रित होकर नगर आयुक्त के कार्यालय पहुंचे लेकिन तब तक विधायक महेश जीना अपने लोगों के साथ वहां से जा चुके थे। अब निगम के कर्मचारियों में आक्रोश है।

See also  शहरों में विकास के नाम पर हो रही लापरवाही को लेकर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल, सरकार को दिया अल्टीमेटम

कर्मचारियों की चेतावनी

कर्मचारियों का कहना है कि जब तक विधायक सामूहिक रूप से माफी नहीं मांगते तब तक कार्य बहिष्कार के साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था ठप रहेगी। इस मामले पर सियासत भी हावी हो गई है कांग्रेस ने इसे सत्ता का अहंकार बताया है। कांग्रेस का आरोप है कि सत्ता के मद में चूर बीजेपी के विधायक जब सरकारी अधिकारियों को ही कुछ नहीं समझ रहे तो जनता की सेवा क्या करेंगे?