2 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बीजेपी ने सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की

बीजेपी ने सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की

उत्तराखंड बीजेपी ने ब्लॉक प्रमुख, पार्षद समेत सैकड़ों ज्वाइनिंग से सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की शानदार शुरुआत की है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, माहौल खराब करने के प्रयासों के बीच, पार्टी ज्वाइन करने वालों का ये जोश बताता है कि जनता भाजपा के साथ है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि राजधानी में बलबीर रोड स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आज सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हुई है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट की मौजूदगी में देहरादून, ऋषिकेश, पौड़ी और रुड़की से आए बड़ी संख्या में जनप्रतिधियों और राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा। सभी नवांगतुक सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर, फूलमाला के साथ स्वागत किया।

इस मौके पर अपने सम्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, इतनी बड़ी संख्या में आप सब लोगों का पार्टी के सिद्धांतों और विकास की नीति पर भरोसा करने पर सभी का हृदय से अभिनंदन है। जैसा, आप सभी लोगों ने भी स्वीकार किया कि देशभर की तरह प्रदेश में भी जिस तरह का चौमुखी विकास हो रहा है उससे प्रभावित होकर आप यहां हैं। सचमुच यदि 2014 के पहले के भारत को याद करें तो आज देश की तस्वीर बहुत बदल चुकी है। में विश्वास दिलाता हूं कि अपने क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के जिस भावों के साथ आप सभी लोग पार्टी में आए हैं, उसका हम विशेष ध्यान रखेंगे। केंद्र एवं राज्य की सरकार में उत्तराखंड विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। लेकिन हताश निराश विपक्ष, विकास को बाधित करने के लिए झूठ एवं भ्रम फैलाकर प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहा है। लेकिन जिस तरह बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ राजनैतिक कार्यकर्ता, उसमें भी मातृ शक्ति की अधिकता बताती है कि प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। उन्हें मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी और भाजपा सरकार पर पूरा भरोसा है कि वह पीड़ित परिवार की राय के बाद किसी भी जांच के लिए तैयार है।

See also  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर किया बजट

ज्वाइनिंग कार्यक्रम में मौजूद धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा, महिलाओं का बड़ी संख्या में पार्टी के साथ आना बताता है कि हमारी सरकारें उनके कल्याण के लिए सही दिशा में काम कर रही है। क्योंकि मातृ शक्ति को सफल, सबल, सशक्त और समर्थ बनाने के लिए अनगिनत कार्य हमारी सरकारों में हुए हैं। चाहे 2008 में पंचायतों में 50 आरक्षण का अधिकार हो, चाहे सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी क्षैतिज आरक्षण हो, चाहे लाखों लखपति दीदी बनाने हो, चाहे सांसद, विधायकी में 30 फीसदी की हिस्सेदारी सुनिश्चित करना हो।

वहीं इस दौरान पार्टी की सदस्यता लेने वाली पौड़ी ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी ने कहा, पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास और भाजपा के विचारों से प्रभावित होकर हम सब यहां हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया, अपने संगठन में सेवा का अवसर प्रदान करने का। साथ उम्मीद जताई कि क्षेत्र के विकास का जो लक्ष्य हमारा है, उसे भाजपा में आकर और अधिक मजबूती से किया जाएगा। साथ ही भरोसा भी दिलाया कि पार्टी उन्हें जो भी भूमिका या जिम्मेदारी देगी, उसे वे पूरी क्षमता से सार्थक करने का प्रयास करेंगे।

See also  देशभर में एचपीवी टीकाकरण अभियान का आगाज

पौड़ी जनपद से उनके साथ पार्टी ज्वाइन करने वालों में ज्येष्ठ उप प्रमुख श्रीमती अर्चना तोपवाल, कनिष्ठ उप प्रमुख नीरज पटवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजीत थपलियाल, सोहन पटवाल, मधु देवी, अनीता देवी, ममता देवी, अभिषेक कुमार, राजेश रावत प्रमुख थे।

इसके अतिरिक्त देहरादून से पार्षद पूनम पुंडीर और देवकी नौटियाल के साथ डॉ संजय सिंह, सौरभ चौधरी, सुरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, सुरेश शर्मा, डॉक्टर पूजा राठौड़, डॉ महेंद्र शर्मा, आर के बडोला, राजेश अरोड़ा, राजेंद्र हुड्डा शामिल हुए। वहीं ऋषिकेश से पार्षद मुस्कान, पूर्व मंडल अध्यक्ष उषा जोशी, पूर्व पार्षद सुंदरी कंडवाल, अभिनव पाल,  शिवानी गोस्वामी समेत कई राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी ज्वाइन की। रुड़की से शामिल होने वालों में सुबोध चौधरी रविंदर भाटी, अजय मल्होत्रा, देवेंद्र सिंह, महेंद्र, सुमित खटाना समेत बड़ी संख्या लोग शमिल हुए हैं।

See also  सीएम धामी ने दी होली की शुभकामनाएं