19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आशुतोष नेगी की गिरफ्तारी पर बीजेपी का बयान

आशुतोष नेगी की गिरफ्तारी पर बीजेपी का बयान

उत्तराखंड बीजेपी मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने पौड़ी मे एक पत्रकार की गिरफ्तारी को कानूनी विषय बताते हुए कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताया। चौहान ने आरोप लगाया कि अंकिता हत्याकांड मे कांग्रेस राजनैतिक रोटियां सेकती रही है और इस मामले मे जनता उसे नकार भी चुकी है। उन्होंने कहा कि ये गिरफ्तारी किसी अन्य मामले मे हुई है और किसी के इशारे पर नहीं, बल्कि विधिसम्मत है। जहां तक अंकिता हत्याकांड का सवाल है तो उसमे जांच एजेंसियों के द्वारा सटीक जांच की गयी है और न्यायालय ने भी जांच पर संतोष जताया है। आरोपी जेल में हैं और मामले की सुनवाई चल रही है। किसी को बचाया नहीं गया, बल्कि जांच में जो भी नाम सामने आये उन पर कार्यवाही हुई है। कांग्रेस की खीज इसी कारण से है कि उसे अपनी राजनैतिक यात्रा में जन समर्थन नहीं मिला। वो अंकिता के परिजनों की भावनाओं से खिलवाड़ करने मे भी पीछे नहीं रही। तमाम अनर्गल दुष्प्रचार बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ करते रहे। लेकिन जनता ने कांग्रेस के प्रायोजित दुष्प्रचार पर भरोसा नहीं किया, क्योंकि सीएम धामी बिना काल खंड के भर्ती घोटालों की जांच और कानून व्यवस्था मे भी जांच एजेंसियों को खुली छुट देने के फ़ैसलों से जीरो टॉलरेंस को साबित कर चुके हैं। अंकिता प्रकरण में भी उन्होंने खुद घटना का संज्ञान लिया और 24 घण्टे में आरोपी सलाखों के पीछे हो गए। कांग्रेस को निराधार आरोपों का परित्याग कर वास्तविकता को स्वीकार करने की जरूरत है। सच यही है कि कांग्रेस हर मामले को राजनैतिक चश्मे से देख रही है।

See also  सीएम धामी ने किया दून मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण