मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में ब्रह्मकुमारी की उप क्षेत्रीय प्रमुख मंजू दीदी ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मकुमारी संस्था समाज में शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश देने का कार्य कर रही है। समाज में परस्पर भाईचारे का संदेश देने की आज नितांत जरूरत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संस्था देश व विदेश में करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाने का कार्य कर रही है। संस्था से जुड़ी बहनें और भाईयों द्वारा लोगों को सरल भाषा में जीवन जीने की कला के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी सराहनीय है।
इस अवसर पर साहित्यकार गोपाल नारसन द्वारा मुख्यमंत्री को स्वयं की लिखी पुस्तक श्रीमद्भागवत गीता भेंट की। इस दौरान बहिन सोनिया, सुशील भाई तथा श्याम सैनी आदि उपस्थित थे।

More Stories
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पार्ट 2 की सचिवालय में समीक्षा बैठक
सीएम धामी ने हरिद्वार में लगाई मुख्य सेवक की चौपाल
देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, गोदियाल बोले 2027 में बीजेपी की सत्ता से विदाई तय