29 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का रामगढ़ में जोरदार स्वागत, लोगों में दिखा उत्साह

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का रामगढ़ में जोरदार स्वागत, लोगों में दिखा उत्साह

उत्तराखंड के शहरी विकास और जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली बार,अपनी विधानसभा क्षेत्र रामगढ़ ब्लॉक में पहुंचे। यहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं जनता ने उनका बाइक रैली निकालकर भव्य व जोरदार स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि राज्य के विकास के लिए वह पूरी ताकत से काम करेंगे। विकास कार्यो को तेज करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

रामगढ़ ब्लॉक के श्यामखेत, गागर, मल्ला रामगढ़, तल्ला रामगढ़, लोस्ज्ञानी, नथुवाखान, ओड़ाखान, दाडीमा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी,के पदाधिकारीयो व स्थानीय जनता ने भव्य स्वागत कार्यक्रम किया गया। कार्यकर्ताओं व जनता द्वारा ढोल नगाडे से कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैडा का भव्य स्वागत किया गया।

See also  देहरादून नारी निकेतन में संवासिनी की संदिग्ध मौत, जन प्रहार ने की निष्पक्ष जांच की मांग

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया, मंत्री ने कहा pwd भवाली खंड को सुगम में रखा है जिस कारण वहा कर्मचारी नहीं आ पा रहे है उसे दुर्गम श्रेणी में करने की घोषणा की जल्दी ही उसका जियो जारी कराया जायेगा! साथ ही अपनी भीमताल विधानसभा के समस्त मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया!जिनकी बदौलत दौबारा विधानसभा में निर्वाचित होकर आज उन्हें प्रदेश मंत्रिमण्डल में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होने कहा कि पार्टी द्वारा उनपर जताये गये विश्वास पर खरा उतरने का व भरसक प्रयास करेगे साथ ही मोदी सरकार धामी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेगे। उन्होने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। कैड़ा ने कहा क्षेत्र की हर समस्या का समाधान हो इस दिशा में कार्य करने का प्रयास किया जायेगा! इस दौरान मंडल अध्यक्ष अंकित जिला मंत्री कुंदन चिलवल, जिला पंचायत सदस्य ज्योति आर्या, विनोद पाण्डेय, नंदन कोरगा, हरीश शर्मा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, दीवान महरा, कमलेश बिष्ट प्रधान, क्षेत्रपंचायत सदस्य आदि लोग मौजूद रहे!