प्लास्टिक उन्मूलन के लिए बदरीनाथ नगर पंचायत की ओर से भारत तिब्बत सीमा क्षेत्र की अग्रिम चौकियों और देवताल के आसपास वृहद सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के 57 सदस्यीय दल ने 72 किलोग्राम प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित किया। जिसको नगर पंचायत के कूड़ा निस्तारण केंद्र लाया गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि नगर पंचायत और पर्यटक स्थलों को प्लास्टिक कचरा मुक्त करने के लिए निरंतर काम किया जा रहा है। सीमा क्षेत्र में पहली बार इस तरह का अभियान चलाया गया है, जो आगे भी जारी रहेगा।
More Stories
सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को किया नमन
सीएम धामी ने आपदा के मद्देनजर अलर्ट रहने के निर्देश दिए
महिला सुरक्षा पर धामी सरकार के दावों पर सवाल, कांग्रेस ने साधा निशाना