मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सपरिवार मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के लोकपर्व “फूलदेई” को हर्षोल्लास से मनाया। उन्होंने प्रदेशवासियों को फूलदेई के त्योहार की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में रंग बिरंगे परिधानों में बच्चों ने देहरी में फूल व चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत ‘फूलदेई छमा देई, जतुक देला, उतुक सई,फूलदेई छमा देई, दैणी द्वार भर भकार’ गाते हुए त्योहार की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


More Stories
मुख्य सचिव से मिला अंकिता भंडारी न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच का प्रतिनिधि मंडल, पानी का मुद्दा उठाया, सीएस को नहीं पता पीड़ित परिवार को सरकार ने क्या सुविधाएं दीं
डीएम पिथौरागढ़ का औचक निरीक्षण, समस्याओं का टाइम साउंड समाधान करने का दिया निर्देश
चमोली के डीएम ने आज भी की अहम बैठक