16 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चारधाम तीर्थ पुरोहितों ने जताया सीएम धामी का आभार

चारधाम तीर्थ पुरोहितों ने जताया सीएम धामी का आभार

उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत एवं पंडा-पुरोहितों ने शीतकालीन चार धाम यात्रा शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। शीतकालीन पूजा स्थलों के प्रचार-प्रसार और वहां पर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया।

मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि इन स्थलों पर आवास, स्वास्थ्य और परिवहन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही जीएमवीएन को निर्देशित किया गया है कि होटलों में बुकिंग पर 25 % की छूट श्रद्धालुओं को दी जाए। पुरोहितों एवं पंडा समाज ने उत्तराखण्ड सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे धार्मिक पर्यटन के लिए एक अहम कदम बताया है।

See also  नड्डा दे गए बीजेपी को एकजुटता की नसीहत