16 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रुद्रप्रयाग पुलिस का चेकिंग अभियान

रुद्रप्रयाग पुलिस का चेकिंग अभियान

लगातार दूसरे दिन प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी व निरीक्षक यातायात श्याम लाल की टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया है। खबर लिखे जाने तक कोई भी वाहन चालक नशे की हालत में वाहन संचालन नहीं पाया गया है। जो कि सुरक्षा की दृष्टि से अच्छी बात रही है। अब तक के चेकिंग अभियान में अधिकांश लोग यातायात नियमों का पालन करते हुए पाए गए हैं, जिनके लिए पुलिस टीम ने सम्बन्धित वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का पालन करने पर सराहा गया है। एक वाहन चालक जिनके द्वारा अपने वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बिठाई गयी थी व एक वाहन चालक वाहन चलाते समय मोबाइल पर वार्तालाप करते हुए पाए जाने पर इनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई है। जनपद पुलिस का इस प्रकार से चैकिंग अभियान निरन्तर जारी है और आने वाले दिनों में भी चलता रहेगा।

See also  महाशिवरात्रि के अवसर पर पौड़ी में उमड़ी लोगों की भीड़