22 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सरकार के 4 साल मुख्यमंत्री धामी ने जताया जनता का आभार

सरकार के 4 साल मुख्यमंत्री धामी ने जताया जनता का आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड सरकार के चार साल पूर्ण होने पर जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने जनता को दिए सन्देश में कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता का हार्दिक आभार जिनका अटूट विश्वास हमें अथक परिश्रम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। राज्य की विकास यात्रा में केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग मिला है। केंद्र और राज्य के वरिष्ठ नेताओं के अनुभव, मार्गदर्शन और संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत ने विकास यात्रा को गति दी है।

See also  हरिद्वार कुंभ को लेकर सीएम धामी ने मंजूर किया 50 करोड़ का बजट

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जन कल्याण सर्वोपरि की भावना के साथ कार्य करते हुए हर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दी है और आगे भी सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता का यही स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद भविष्य में भी मिलता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत @2047 के लक्ष्य में उत्तराखण्ड अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।