मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मान में आज श्री गंगानगर, राजस्थान के मानकसर गांव में क्षेत्रवासियों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु जंभेश्वर भगवान की पूण्यभूमि में आकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि गुरु जंभेश्वर जी ने जीवन में 29 नियम अपनाने के लिए कहा था। उनके द्वारा दिये गए नियमों को आत्मसात कर आज विश्नोई समाज, वाणी पर संयम रखने के साथ ही अन्य नियमों का पालन कर रहा है।

पर्यावरण संरक्षण जरूरी
मुख्यमंत्री ने राजस्थान में वन एवं पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने वाली अमृता देवी विश्नोई की शहादत को नमन करते हुए कहा कि सैकड़ों वर्ष पहले राजस्थान में भी अमृता देवी जी के नेतृत्व में चिपको जैसा आंदोलन हो चुका है, जिसमें पेड़ों को बचाने के लिए 363 लोगों ने अपना बलिदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पुरखों ने प्रकृति और मानव के सह-अस्तित्व पर एक समृद्ध विचारधारा को पोषित किया और आज सदियों बाद भी, हम उस विचार का उतनी ही निष्ठा से अनुसरण करते आ रहे हैं।


More Stories
स्वास्थ्य मंत्री को कांग्रेस ने गिनाईं खामियां, ज्ञापन में दिए सुझाव, समाधान की मांग
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने ली केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा बैठक
शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की कुंभ तैयारी की समीक्षा, सभी काम तय वक्त पर पूरा करने के निर्देश