मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित पिपलेश्वर मंदिर में आयोजित भव्य शोभा यात्रा में प्रतिभाग किया और श्री राम धुन का उद्घोष किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सबकी साधना और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्री राम मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उत्तराखण्ड के लोग राम भक्त भी हैं और राष्ट्र भक्त भी हैं।
जब से राज्य में इस पखवाडे़ की शुरूआत हुई, तब से पूरा प्रदेश राममय हो गया है। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, पार्षद राकेश जुयाल, ममराज अग्रवाल, राजेश मित्तल एवं शोभायात्रा में प्रतिभाग कर रहे लोग मौजूद थे।

More Stories
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने ली केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा बैठक
शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की कुंभ तैयारी की समीक्षा, सभी काम तय वक्त पर पूरा करने के निर्देश
जनगणना के पहले चरण की सीएम धामी ने की शुरुआत