18 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धामी कैबिनेट की आपात बैठक वर्चुअल जुड़े मुख्यमंत्री

धामी कैबिनेट की आपात बैठक वर्चुअल जुड़े मुख्यमंत्री

उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक सचिवालय में हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा इस कैबिनेट बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े। कैबिनेट बैठक में मंत्रिमंडल द्वारा तीन अहम विषयों पर चर्चा हुई। सबसे पहले वन विभाग के वर्क चार्ज कर्मचारियों के मामले में कैबिनेट के द्वारा सब कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया है.. जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उप समिति बनाने के लिए अधिकृत किया गया।धामी कैबिनेट की आपात बैठक वर्चुअल जुड़े मुख्यमंत्री आपको बता दे कि सुप्रीम कोर्ट में 24 सितंबर को वर्क चार्ज कर्मचारियों से जुड़े एक मामले में सुनवाई होनी है .. जिसमें सुप्रीम कोर्ट में 24 सितंबर को सरकार को कैबिनेट नोट के साथ प्रस्तुत होने के लिए निर्देशित किया है।

See also  उत्तराखंड कांग्रेस ने चुनाव से पहले पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

कैबिनेट मंत्री सुबोध दुनिया ने कहा कि चार धाम यात्रा फिर से अपने स्वरूप पर लौट रही है इसलिए यात्रा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए इस कैबिनेट बैठक में मंथन कियागया। साथ ही 16वें फाइनेंस कमिशन के उत्तराखंड में होने वाले दौरे को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।

 

Ad 1
See also  अभिनेता अक्षय कुमार की सीएम धामी से मुलाकात