1 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चमोली में मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा की गई

चमोली में मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा की गई

जिला प्रशासन की ओर से आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक जिलाधिकारी गौरव कुमार, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल एवं थराली विधायक भूपाल राम टम्टा की उपस्थिति में आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समन्वय स्थापित के गतिमान कार्यो में तेजी लाने व शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों का फॉलोअप कर कार्य करने के के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक माह मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा करने की बात कही। वहीं सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील स्तर पर भूमि स्थानांतरण एवं अन्य भूमि सम्बन्धी प्रकरणों को समय से पूर्ण करायें। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराएं एवं जो भी कार्य पूर्ण हो चुके हैं उन्हें पोर्टल पर अपडेट करवा लें।

See also  विकास कार्यों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नन्दानगर में अल्ट्रासाउंड मशीन एवं एक्सरे मशीन लगवाने एवं टेक्नीशियन एवं रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती में आ रही दिक्कत को गंभीरता पूर्वक रिजॉल्ब करनें और कृषि विभाग को जंगली जानवरों से फसल को बचाने हेतु स्थाई समाधान हेतु कार्य योजना तैयार करने, आपदा प्रबंधन विभाग को आपदा से प्रभावित परिवारों के विस्थापन की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को मा0 मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये।

इस दौरान बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश दुबे, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

See also  सीएम धामी ने चंपावत में बन रहे साइंस सेंटर का किया निरीक्षण